फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rajdaddi with the help of 'Maharaja Suheldev' in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में ‘महाराजा सुहेलदेव’ के सहारे ‘राजगद्दी’

Fri, 26 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rajdaddi with the help of 'Maharaja Suheldev' in the assembly elections
सठियांव के महुआ मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव। राजभर प्रेम के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लगता है कि उत्तर प्रदेश में अगला चुनाव महाराजा सुहेलदेव के ही नाम पर लड़ा जाएगा। सीएम से लेकर पीएम तक राजभर समुदाय को अपने साथ करने में लग गए हैं। महाराजा सुहेल देव के नाम पर वोट बटोरोने का प्रयास हो रहा है। वह शुक्रवार को सठियांव ब्लाक के महुला मोड़ पर राजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होेंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस बार 2022 का चुनाव जय भीम व जय श्रीराम के नाम पर नहीं बल्कि राजा सुहेलदेव के नाम पर लड़ा जाएगा। अच्छे दिन का नारा देकर आई भाजपा सरकार ने नमक, तेल, पेट्रोल व गैस सिलेंडर सबका दाम बढ़ा दिए। महंगाई रोकने वाले और पिछली सरकार में धरना-प्रदर्शन करने वाले आज मौन क्यों हैं। भ्रष्टाचार और गुंडाराज समाप्त करने का दम भरने वाली सरकार में सिपाही और दारोगा तक सुरक्षित नहीं है। आमतौर पर किसी का शव श्मशानघाट आता है। यह पहली ऐसी सरकार है कि जिसके कार्यकाल में श्मशान घाट से 25 लोगों का शव घर गया। गाजियाबाद में हुई इस घटना ने सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई भी राजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेता था आज दूसरे लोग उनकी जयंती मना रहे हैं। प्रदेश में 18 प्रतिशत राजभर और 22 प्रतिशत मुसलमान हैं। दोनों मिल जाएं तो सरकार बननी तय है। ऐसे में भाजपा को राजभर समाज से अचानक प्रेम हो गया है। पर उनकी चलने वाली नहीं है। सरकार हम बनाएंगे। संयोजक शशि प्रकाश मुन्ना ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रूप से धर्मेंद्र राजभर, कैलाश, मोती लाल, सूर्यनाथ,सोनू, दयाराम, पंकज, संदीप, चंद्रिका व रामनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed