फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   raining increased cold

रात में बूंदाबांदी से बढ़ी गलन

Mon, 09 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
raining increased cold
ठंड
पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर जनपद में देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड से सभी बेहाल हैं। वहीं शनिवार की देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद गलन और सर्द हवाओं से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि सुबह जनपद कोहरे के आगोश से मुक्त रहा। ठंठ से ठिठुरे लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 रहा।
विज्ञापन


विगत कई दिनों से कोहरे के आगोश में लिपटे जनपद को रविवार को मुक्ति मिल गई लेकिन कोहरे की जगह अब बदली ने ले ली है। शनिवार की देर रात हुई बूंदाबांदी से रविवार की सुबह कोहरे के दर्शन नहीं हुए और मौसम में भी गलन कम थी। सुबह के समय के समय कुछ देर के लिए सूर्य के दर्शन भी हुए। लेकिन दोपहर तक सूर्य बादलों की ओट में छिप गया। इस दौरान सर्द हवाओं ने लोगों केे परेशान किया। छुट्टी के कारण बहुत से लोगों ने घरों से निकलना गवारा  नहीं समझा।
विज्ञापन


अगर कोई मजबूरी में बाहर निकला भी तो पूरी तरह से शरीर को ढकने को विवश हुआ। शाम होते-होते गलन काफी बढ़ गई। घरों में बैठे लोगों ने हाथ और पैर में गलन महसूस की। जिसके कारण लोग अलाव और विद्युत उपकरणों से शरीर को गर्म करने में लगे रहे। मेजवां संवाददाता के अऩुसार ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड और गलन से बेहाल है। सर्द हवाओं और कोहरे के चलते लोग घरो मे कैद हो गए हैं। शनिवार की रात में हुई बूंदाबांदी के कारण ठंडक में और इजाफा हो गया है। दिन में ठंडक और रात भर कोहरा लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। रविवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सबसे अधिक परेशान हाल बंजारे हैं जो खुले आसमान में पन्नी अथवा टाट लगाकर रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed