फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railways started cleanliness campaign, officials did shramdaan

रेलवे ने चलाया स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान

Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Railways started cleanliness campaign, officials did shramdaan
आजमगढ़। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में रेलवे स्टेशन अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों, सर्कुलेटिंग एरिया, यार्ड, डिपो, शौचालय, नालियों, वेटिंग हाल में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए साथ-सफाई की गई। इसमें सभी ने श्रमदान करते हुए स्टेशन में सफाई की।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में सिर्फ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं जिससे यात्रियों की संख्या कम है। ऐसे में पूरा स्टेशन काफी स्वच्छ नजर आ रहा है। इसके साथ ही ट्रेन से सफर करने के लिए आने वाले यात्रियों को स्वच्छता के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान नामित अधिकारियों एवं वरिष्ठ सुपरवाईजरों द्वारा गहन निरीक्षण करके गिले और सूखे कचरों के लिए पृथक कूड़ादान की उपलब्धता, सफाई कर्मचारियों की उपयुक्त वर्दी की उपलब्धता, स्टेशनों के परित्यक्त कचरे का समुचित निस्तारण करने, रेल परिसर एवं कार्यलयों में सूखे और गिले कचरे के लिए अलग अलग कूड़ा पात्र की उपलब्धता समुचित निस्तारण प्रक्रिया के साथ सुनिश्चित की गई। इस दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गंदगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पंफलेट बांटे गए। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक अभिषेक कनक, मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह व बृजेंद्र सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed