फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway's discharge rod and copper cable thefts caught

Azamgarh News: रेलवे का डिस्चार्ज रॉड व कॉपर केबल चोरी करने वाले चढ़े हत्थे

Sat, 28 Jan 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Railway's discharge rod and copper cable thefts caught
आजमगढ़। रेलवे के विद्युतीकरण में प्रयुक्त होने वाले डिस्चार्ज रॉड, कॉपर केबल व क्लैंप को अज्ञात चोर ने सठियांव से आजमगढ़ स्टेशन के बीच से चोरी कर लिया था। चोर की तलाश में रेलवे सुरक्षा बल की टीम जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार की शाम चोरी के आरोपी को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर उस कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने चोरी का माल खरीदा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ रमेश चंद्र मीना ने बताया कि आजमगढ़-सठियांव स्टेशन के बीच रेलवे किलो मीटर संख्या 32 के पास से अज्ञात चोर द्वारा डिस्चार्ज रॉड, कॉपर केबल व क्लैंप चोरी कर लिया गया था। चोर की तलाश में आरपीएफ की टीम जुटी हुई थी। सुरागरसी में शुक्रवार को टीम चक्रमण कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डिस्चार्ज रॉड, कॉपर केबल व क्लैंप मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के रहने वाले अरविंद सोनकर ने चोरी किया है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही बताया कि चोरी के कॉपर केबल व क्लैंप को मुबारकपुर कस्बा स्थित कबाड़ी के यहां बेचने की बात कही। पुलिस ने डिस्चार्ज रॉड अरविंद के पास से बरामद करने के बाद कबाड़ी की दुकान पर पहुंची तो वहां से कॉपर केबल व क्लैप भी बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी तेज बहादुर गुप्ता निवासी दसई पोखरा थाना दक्षिण टोला जिला मऊ को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों का आरपीएफ ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed