फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Raid in Azamgarh Jail DM SP action created stir

आजमगढ़ जेल में छापा: डीएम-एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप , बैरकों की ली गई तलाशी

Thu, 27 Apr 2023 03:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 03:08 PM IST
सार

आजमगढ़ जिला कारागार का गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के कारागार पर पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Raid in Azamgarh Jail DM SP action created stir
आजमगढ़ जेल में डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिला कारागार का गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के कारागार पर पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरी टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने एक-एक बैरकों की जांच की। इसके साथ ही बंदियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का भी हाल लिया।

विज्ञापन


डीएम-एसपी का काफिला गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे जिला कारागार इटौरा पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन व्यवस्था को दुरुस्त कराने की कवायद की जाने लगी। फोर्स व मातहतों के साथ पहुंचे डीएम-एसपी ने बैरकों की तलाशी कराने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


बंदियों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधार का आश्वासन दिया। इसके साथ ही भोजनालय में पहुंच कर अधिकारियों ने बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा। जब तक टीम जेल पर रहीं तब तक जेल का प्रशासनिक अमला हरकत में नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निरीक्षण कर वापस लौटने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस लिया। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए जेल का औचक निरीक्षण किया गया। यहां सब कुछ सामान्य मिला।

थोड़ी बहुत जो कमियां देखने को मिली उसे दुरुस्त करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed