फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rahul wins in general knowledge competition

Azamgarh News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राहुल ने मारी बाजी

Mon, 07 Aug 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul wins in general knowledge competition
जय आजमगढ़ सेवा संस्थान की ओर से रविवार को नेहरू हाॅल के सभागार में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार राहुल पासवान को लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार अभिजीत यादव को टीवी एवं तृतीय पुरस्कार नितिन निगम को पंखा दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में कुल 560 प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदा साहनी ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभाएं निखरती है। प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत करने से उनका हौसला बढ़ता है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत की। संस्थान के अध्यक्ष संजय निषाद ने बताया कि जय आजमगढ़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 30 जुलाई को अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में आयोजित हुई थी जिसमें 560 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस दौरान डा. सीएस साहनी, अरूण कुमार मिश्रा लालू, ऋतिक जायसवाल, चांदनी आनंद, संध्या सिंह, आशा प्रसाद निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed