{"_id":"57a386934f1c1ba16a2b8ade","slug":"quality-completion-of-the-brief","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तायुक्त कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तायुक्त कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार की ओर से जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों का गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समय के साथ गुणवत्तायुुक्त कार्य करने का निर्देश दिया।
वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और सपा नेता डा. हरिराम सिंह यादव ने गुरुवार को कलेक्टरी कचहरी, हरिऔध कला भवन, रोडवेज और कृषि विश्वविद्यालय कैंपस के निर्माण की प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि जनपद में हो रहे निर्माण कार्य और जनहित से जुड़ी परियोजनाएं अक्टूबर तक हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए।
निर्माणाधीन भवन गुणवत्तायुक्त होने के साथ ही शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं क्योंकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन भवनों और परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। सिधारी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाई जाए और बनकर तैयार पशु चिकित्सालय, महाविद्यालय और सड़कों को पूरी तरह जन उपयोगी बनाया जाए।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा पार्टी मुखिया के संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। वह जिले को प्रदेश के सर्वाधिक विकसित और आधुनिक जिले के रूप में देखना चाहते हैं। निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त होने चाहिए।