फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Qazi Gun House of Azamgarh is big name in illegal arms supply ATS disclosed after investigation

Azamgarh: अवैध हथियारों की सप्लाई में आजमगढ़ का काजी गन हाउस बड़ा नाम, ATS ने जांच के बाद किया खुलासा

Fri, 28 Oct 2022 08:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

यूपी एटीएस व आजमगढ़ पुलिस ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Qazi Gun House of Azamgarh is big name in illegal arms supply ATS disclosed after investigation
आजमगढ़: काजी गन हाउस को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस ने आजमगढ़ जिले की जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित काजी गन हाउस से अवैध हथियारों की सप्लाई किए जाने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही बिलरियागंज से बरामद किए गए अवैध हथियारों के जखीरे के तार भी इस गन हाउस से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन


एटीएस की कार्रवाई के बाद से ही गन हाऊस संचालक फरार है और पुलिस व प्रशासनिक अमला काजी गन हाउस को सील कर उसका ताला खुलने का इंतजार कर रहा है। आजमगढ़ पुलिस व प्रशासनिक अमला गुरुवार शाम जामा मस्जिद क्षेत्र स्थित काजी गन हाउस पहुंचा। लेकिन दुकान बंद थी, जिससे उसे सील कर दिया गया। 

विज्ञापन

अवैध असलहों की सप्लाई पूरे पूर्वांचल में

दुकान मालिक काजी अरशद खान बिलरियागंज में एटीएस के छापे के बाद से ही फरार हो गया। एटीएस ने लखनऊ में शुक्रवार की शाम खुलासा किया कि पकड़े गए मैनुद्दीन व आफताब काजी गन हाउस के माध्यम से ही अवैध असलहों की सप्लाई पूरे पूर्वांचल में करते थे। फिलहाल पुलिस व एटीएस की टीम बिलरियागंज से गिरफ्तार में आए आफताब व मैनुद्दीन से पूछताछ में जुटी है और काजी अरशद खान की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बिलरियागंज में दी दबिश

Qazi Gun House of Azamgarh is big name in illegal arms supply ATS disclosed after investigation
एटीएस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एटीएस ने बुधवार रात बिलरियागंज कस्बा व पतिला गौसपुर गांव में छापा मार कर आफताब व मैनुद्दीन को गिरफ्तार किया था। टीम ने चार पिस्टल, 10 एयरगन, एक बंदूक व काफी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व दो बक्सों में भर कर रखे हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए थे। 

पाकिस्तान और दुबई से जुड़ रहे कनेक्शन!

एटीएस के मुताबिक पकड़े गए अवैध असलहा कारोबारी मैनुद्दीन, आफताब व काजी गन हाऊस के संचालक का कनेक्शन विदेश से भी जुड़ रहा है। यह जुड़ाव नेपाल, पाकिस्तान व दुबई से है। इसको भी एटीएस ने जांच के दायरे में रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed