फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD department should get the damaged roads repaired: DM

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए पीडब्ल्यूडी विभाग: डीएम

Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
PWD department should get the damaged roads repaired: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा दिए गए प्रस्ताव व सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। बैठक में उद्यमियों द्वारा चौक से लेकर पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक सड़क को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र सड़क की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एलडीएम यूबीआई को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं में प्राप्त ऋण आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों को दिलाएं। उपायुक्त उद्योग एसएस रावत द्वारा बैठक के एजेंडा, बिंदुवार विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभ दिलाएं। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, एलडीएम यूबीआई, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय व अग्निशमन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed