फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Put to death on the third day blockade bodies

मौत के तीसरे दिन शव रख चक्काजाम

Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Put to death on the third day blockade bodies
चक्काजाम
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो जाने के तीसरे दिन बुधवार को घर वाले उसकी लाश रौनापार थाने के करखिया गांव के पास रखकर जाम कर दिए। आक्रोशित लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उधर शव रखकर जाम करने की सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस पहुंची और जबरन लाश को उठा ले गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सगड़ी ने आश्वासन पर सुबह आठ बजे से लगा जाम करीब चार घंटे बाद समाप्त हुआ। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। 
विज्ञापन


रौनापार थाने के केवटहिया गांव में नौ मार्च को लेहसुन और प्याज उखाडने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से बूना निषाद (65) उसका भाई बनारसी (60) और बहू सुशीला (35) पत्नी प्रह्लाद घायल हो गई। इन सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बूना की हालत गंभीर देख उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार को बूना की लाश घर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव वालों के साथ घर के लोग बूना की लाश लेकर करखिया गांव पहुंचे और शव रखकर बिलरियागंज-रौनापार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इन लोगों का आरोप है कि घटना के संबंध में बूना के भतीजे बाबूलाल निषाद ने विपक्ष के नोखिया, बहादुर, सत्यनारायण और श्यामप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।लेकिन पुलिस एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी। गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। 


नायब तहसीलदार सगड़ी मनीष कुमार सीओ बूढनपुर राधेश्याम भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। सीओ राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि नियम के तहत मिलने वाली प्रत्येक सहायता दिलाई जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed