फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   public will also be able to complain

Azamgarh News: आम जनमानस भी कर सकेंगे आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Sat, 15 Apr 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
public will also be able to complain
आजमगढ़। निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी, मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए रुपये देने, किसी तरह का प्रलोभन और उपहार या शराब बांटने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन होगा। अब आमजन भी इसकी शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगे। साथ ही साक्ष्य के रूप में ऑडियो एवं वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आजमगढ़ में चुनाव होंगे। 17 से 24 अप्रैल तक संबंधित तहसीलों के विभिन्न कक्षों में अलग-अलग पदों के लिए नामांकन कराया जाएगा। इसकी तैयारियां पुलिस-प्रशासन ने पूरी कर ली गई हैं। सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर 17 अप्रैल से होने वाले नामांकन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। नामांकन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। नामांकन से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं, बैरीकेडिंग, प्रकाश, वाहन पार्किंग, सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में होने वाली गड़बड़ी, मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए रुपये देने, किसी तरह का प्रलोभन और उपहार या शराब बांटने एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की सीधे ही आमजन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इतना ही नहीं साक्ष्य के रूप में ऑडियो एवं वीडियो भी उपलब्ध करा सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed