{"_id":"60d0d31a8ebc3e32cc32fe1b","slug":"protested-by-planting-paddy-on-the-road-azamgarh-news-vns595991938","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई कर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। कप्तानगंज-अहरौला सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन से लेकर लोग ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन आज तक विभाग की ओर से सुधार के लिए कदम नहीं उठाए गए। सोमवार को सड़क पर जमें पानी में लोगों ने धान की रोपाई कर विरोध जताया।
लोगों ने बताया कि अहरौला से कप्तानगंज मार्ग पांच साल से बदहाल है। सड़क में कदम कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। थोङ़ी सी बरसात होने पर पूरी सड़क जलाशय में तब्दील हो जाती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। एसङीएम से लेकर डीएम और कमिश्नर तक ज्ञापन दिया गया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। एक साल पहले पुन: सड़क बनाने के लिए लोगों ने आंदोलन शुरू किया और आंदोलन के क्रम में लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में बस्ती भुजबल बाजार में भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल में विभाग के जेई पहुंचे और अगले ही दिन से काम शुरू करने का आश्वासन देकर जूस पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म कराई। इसके बावजूद काम नहीं कराया गया। लक्ष्मी चौबे ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए पुन: एक हफ्ते पहले एसङीएम बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। और सड़क के निर्माण की मांग की गई और निर्माण न होने पर 25 जून को भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, दिलीप अग्रहरी, अरविंद, उदयभान मौर्या, छांगुर गुप्ता, गुलाब, रणविजय यादव, मुन्ना सिंह, प्रमोद यादव, मेवा मौर्या, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।