{"_id":"573617804f1c1b7159919ccc","slug":"protest-for-ring-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग बांध के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग बांध के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 13 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बांध
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंग बांध के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने महुला बंधे के पास गढ़वल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में सिंचाई विभाग के एसडीओ से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दस बजे जाम समाप्त कर दिया।
जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जब भी बाढ़ आती है तो पहले बरामदपुर ही प्रभावित होता है। नदी से सटा और बंधे से नीचे होने के कारण यह गांव चारों तरफ से पानी से घिर जाता है। रिंग बांध की मांग काफी दिनों से चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में अजमतगढ़ बीडीओ ने मनरेगा से रिंग बांध बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कुुछ नहीं हुआ। उधर, मौके पर पहुंचे गांव के प्रधान दिनेश पटेल ने सिंचाई विभाग के एसडीओ से ग्रामीणों की मोबाइल से बात कराई। एसडीओ ने कहा कि बंध निर्माण का प्रस्ताव बनाकर समीक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम करने वालों में श्रीनिवास पटेल, अनिरुद्ध पटेल, निरगुन, रमेश, कमलेश, कतवारु, शिवसरन, नवरतन, प्रभुनाथ, शिवनाथ, गुलाब, गौरी, कविता, शारदा, चिंता, इमरती, सुराजी, मीरा, लीलावती, नीलम आदि शामिल थीं।