फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   protest against center and state goverment

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे सपाई

Tue, 01 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest against center and state goverment
धरने को संबोधित करते पूर्व मंत्री बलराम यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेशव्यापी धरने के तहत सपा ने जनपद की तहसीलों के साथ ही मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने महंगाई, बढ़ते अपराध और अन्य बिंदुओं पर सरकार को जमकर घेरा। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं, उनको देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिंता नहीं है। गन्ना का बकाया मूल्य नहीं दिया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सरकार केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पूंजीपतियों को मालामाल कर रही है। गांवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। इस दौरान हरिश्चंद्र यादव, शोभनाथ यादव, विजय यादव, सना परवीन, बबिता चौहान, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, देवनाथ साहू, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, वीरेन्द्र, तारीक अहमद, सूरज राजभर थे।
विज्ञापन

बूढ़नपुर में पूर्व मंत्री बलराम यादव और विधायक संग्राम यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। बलराम यादव ने कहा कि बिजली बिल और डीजल-पेट्रोल के दामों में चार गुना बढ़ोत्तरी की गई है। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार किसानों व गरीबों के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। नरेन्द्र नाथ यादव, महेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर यादव, बलवन्त यादव, हरिकेश यादव, अमित सिंह, रिंकू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में धरना दिया गया। नारे लगाते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, खाद-बीज का अभाव, किसानों की आत्महत्या, फर्जी एनकाउंटर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, बेरोजगारी, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न के विरोध में एसडीएम धीरज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। मेंहनगर तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएमम अरविंद कुमार सिंह को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। विधायक कल्पनाथ पासवान, रामानुजन सिंह, डा. कैलाश यादव, सुहेल खां आदि रहे।

लालगंज के सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर बेचई सरोज पूर्व विधायक, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पंकज श्रीवास्तव को सौंपा। राजनरायण यादव, हरिप्रसाद दुबे, शरद यादव, अवधेश थे। सगड़ी तहसील परिसर में विधायक नफीस अहमद, रामदरस यादव, हरिराम यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, असद इदरीश, राम सिंह यादव, हरिशंकर यादव रहे। निजामाबाद में मुस्तेजाब आलम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आलम रहमान, मोबीन शादाब, शमीम अहमद, कलीम अहमद, एहसान, राजेश यादव थे। फूलपुर में पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। नसीम अहमद आजमी, ओकार यादव, मज्जन, सुरेंद्र सिंह यादव, अम्बिका विन्द, ज्ञानमती, शिवबली यादव, शिवाजी यादव, जिलाजीत यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed