{"_id":"63c2924e6f0a9703084cbf84","slug":"property-worth-of-many-lakhs-of-rupees-attached-of-liquor-mafia-in-azamgarh-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: शराब माफिया पर शिकंजा, कुर्क हुई लाखों रुपये की संपत्ति, आरोपी के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: शराब माफिया पर शिकंजा, कुर्क हुई लाखों रुपये की संपत्ति, आरोपी के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज
Sat, 14 Jan 2023 05:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:00 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के करैला गांव निवासी शराब माफिया गनिका यादव पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। रविवार को उसकी 40 लाख रुपये कीमत की जमीन को कुर्क कर लिया गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ में शराब माफिया पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में पुलिस-प्रशासन ने एक शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। रविवार को उसकी 40 लाख रुपये कीमत की जमीन को कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने डुगडुगी पीटकर इस सम्पत्ति पर नोटिस बोर्ड लगा दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित शराब माफिया में से एक करैला गांव निवासी गनिका यादव पुत्र इंद्रदेव शामिल है।
विज्ञापन
गनिका पर गैंगेस्टर एक्ट समेत विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गनिका के टंडवा बद्दोपुर के गाटा संख्या 257 में 40 कड़ी जमीन को रविवार को कुर्क किया। गनिका यादव पर मुबारकपुर थाने में तीन, रौनापार थाने में चार व जीयनपुर कोतवाली में सर्वाधिक 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन मुकदमों में आबकारी एक्ट व गुंडा एक्ट के मुकदमे ज्यादा है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि गनिका के कुर्क किए गए जमीन की सरकारी कीमत 22.40 लाख व बाजारू कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। डीएम के निर्देश पर उक्त जमीन को कुर्क कर तहसीलदार सगड़ी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन