फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Property of Kuntu Singh will be destroyed, Nagar Panchayat gave notice

कुंटू सिंह की ढहाई जाएगी प्रापर्टी, नगर पंचायत ने दिया नोटिस

Tue, 10 Nov 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Property of Kuntu Singh will be destroyed, Nagar Panchayat gave notice
आजमगढ़। माफिया सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के खिलाफ शासन सख्त है। शासन की सख्ती का ही असर है कि जिले स्तर पर पुलिस व प्रशासनिक अमला भी कुंटू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की कवायद में जुटा है। इसी के तहत कुंटू सिंह व उसकी ब्लाक प्रमुख पत्नी के नाम जीयनपुर कस्बे में स्थित प्रापर्टी को ढहाये जाने की नोटिस नगर पंचायत प्रशासन ने चस्पा कराया है। नोटिस के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का अपराध से काफी पुराना नाता है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के बाद ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम सुर्खियों में आया। आज भी जेल की सलाखों के पीछे से कुंटू के जरायम की दुनिया संचालित हो रही है। लगातार रंगादरी मांगने व जानमाल की धमकी देने की शिकायते पुलिस के पास पहुंच रही है। शासन ने कुंटू सिंह को प्रदेश के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा है। इसके साथ ही कुंटू सिंह के आर्थिक स्रोत को नष्ट करने का निर्देश शासन से है। इसी के तहत जिला व पुलिस महकमा कुंटू सिंह के खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ है। गैंगेस्टर के तहत पूर्व में जहां कुंटू सिंह के माता के नाम से स्थापित विद्यालय को जिला प्रशासन ने जब्त कर लिया तो वहीं अब जीयनपुर कस्बा स्थित कुंटू सिंह व उसकी ब्लाक प्रमुख पत्नी के नाम से दो मकानों जिसमें दुकाने संचालित होती है पर भी नजर टेड़ी कर दिया है। जिसके चलते नगर पंचायत जीयनपुर ने इन दोनों भवनों के नक्शा आदि पास होने की जांच किया तो नक्शा पास होना नहीं पाया गया। जिस पर जिला प्रशासन के निर्देश पर दोनों मकानों पर नोटिस चस्पा कर 15 दिनों ने जवाब मांगा गया है, अन्यथा की स्थिति में दोनों भवनों को गिरवा दिया जायेगा। कुंटू सिंह के आर्थिक स्रोत को नष्ट करने की कवायद जारी है और आगे भी ऐसी बड़ी कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस व प्रशासनिक अमला कुंटू सिंह के एक-एक संपत्ति की जानकारी पर उसे जब्त करने अथवा ढहवाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed