फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Projects worth Rs 900 crore of 107 entrepreneurs will be included in JBC

Azamgarh News: 107 उद्यमियों की 900 करोड़ की परियोजनाएं जेबीसी में होंगी शामिल

Sun, 11 Feb 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 900 crore of 107 entrepreneurs will be included in JBC
एमओयू की स्वीकृति के बाद अब सरकार की ओर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन की तैयारी की गई है। इस जीबीसी में जनपद में 900 करोड़ निवेश करने वाले निवेशकों को सम्मानित करने की योजना है। इसके लिए 19 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

उप्र सरकार की ओर से प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने सरकार की ओर से ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में जनपद के 287 लोगों ने 2300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद इस इंवेस्ट को जमीन पर उतारने के लिए उद्योग विभाग जी-जान से जुटा हुआ था। लेकिन जमीन की अड़चन के कारण अभी तक बहुत से प्रोजेक्ट जमीन पर नहीं उतर सके हैं। अब तक एमओयू साइन करने वाले 107 निवेशकों को जिनके पास खुद की जमीन है, उन्हें तैयार कर चुका है। इन लोगों द्वारा 900 करोड़ रुपये इंवेस्ट किए जाएंगे। जिला उद्योग मित्र विवेक राय ने बताया कि सरकार की ओर से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 19 फरवरी की तिथि मुकर्रर की गई है। जनपद में 10 करोड़ से ऊपर निवेश करने वाले निवेशकों को 19 फरवरी को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। 19 फरवरी को जिले स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही 10 करोड़ से कम इंवेस्ट करने वाले निवेशकों को जिला प्रशासन के माध्यम से सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed