फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Procession started with 108 urns

Azamgarh News: 108 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा

Mon, 13 May 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Procession started with 108 urns
सठियांव। मातेश्वरी परिवार की ओर से सठियांव में आदि शक्ति अखंड महायज्ञ के लिए रविवार की सुबह 108 कलशों में जल लेकर हाथी, घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

सठियांव-जहानागंज रोड के किनारे बनाए गए यज्ञ स्थान से कोलकाता से आए आचार्य अखिलेशवरानंद महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों में भाग लिया। हाथों में कलश लिए लोग माता रानी, भगवान शिव और पार्वती की झांकी के साथ आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे से होते सठियांव चौराहा भ्रमण के बाद सुराई गांव होते हुए रेलवे स्टेशन पर गई और वहां से फिर यज्ञ स्थल पर आकर खत्म हो गई। यज्ञ में सुबह शाम हवन-पूजन होगा। शाम छह बजे से भजन कीर्तन और फिर सात बजे से रात नौ बजे तक दोहरीघाट शक्ति पीठ से आये ब्रह्म श्री सद्गुरु महाराज का प्रवचन होगा। इस मौके पर आचार्य सर्वेसानंद, आचार्य अमरेंद्र, आचार्य विपिन, आचार्य रामदुलारे, आचार्य रामभवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed