{"_id":"608d895a8ebc3ecfc918a1d1","slug":"problems-being-caused-due-to-merger-of-banks-azamgarh-news-vns587609775","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के मर्जर होने के चलते हो रही समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के मर्जर होने के चलते हो रही समस्या
विज्ञापन
जहानागंज। एक अप्रैल से बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (प्रायोजक - बैंक ऑफ बड़ौदा), पूर्वांचल बैंक (प्रायोजक- एसबीआई) और काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक (प्रायोजक- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) का आपस में मर्जर हो गया है। बैंकों के आपस में मर्जर होने के बाद काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक का एटीएम पिछले 15 दिनों से काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते ग्राहकों को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सर्वर बाधित रहने से बैंक जाकर भी वेतन न निकाल पाने से शिक्षकों में रोष है। शिक्षकों ने जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।
नगर पंचायत जहानागंज में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक का मर्जर मर्ज बड़ौदा यूपी बैंक में हो गया है। इसके कारण खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है। बैंक का मर्जर होना 12 अप्रैल से शुरू हो गया था। तब से एटीएम कार्ड बंद है। इसके अलावा आईएफएससी कोड बदलना तथा बाकी अन्य कार्य हो रहे हैं। अभी तक मर्जर का कार्य पूरी तरह नहीं हो सका। एटीएम कार्ड काम न करने से खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है। खाताधारक को मजबूरी में बैंक जाकर लाइन में लगकर रुपए निकालना पड़ रहा है। वेतन न निकाल पाने से कई शिक्षकों में आक्रोश है। खाताधारक अरुण सिंह, संजय, कमलेश, राजेश, वीरेंद्र, रमेश, शिव प्रकाश आदि का कहना है कि बैंक का एटीएम कार्ड बंद होने के कारण वेतन नहीं निकाल पा रहे हैं। कोरोना काल में जहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, वहीं बैंकों में अपने ही रुपयों के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। दूसरी तरफ बैंक पहुंचने पर पता चलता है कि बैंक में सर्वर फेल हो गया। वहीं शाखा प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने बताया कि 12 अप्रैल से बैंक का मर्जर होने का काम शुरू हुआ है, तब से एटीएम कार्ड बंद हैं। मर्जर का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही एटीएम कार्ड चालू किया जाएगा। साथ ही आईएफसी कोड ठीक हो गया है, शिक्षकों का वेतन अब आ रहा है। लेकिन नेटवर्क फेल होने जाने के कारण लेनदेन प्रभावित है।