{"_id":"bbee04097df51ed1993799ff445d6184","slug":"problem-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में अनदेखी पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में अनदेखी पर फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सिधारी और मेहनगर थाने पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
सिधारी में तीन मामलों का निस्तारण किया गया जबकि मेहनगर में पूर्व के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
सिधारी थाने पर डीएम रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में छह प्रार्थना-पत्र आए। इसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही तीन मामलों में पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को मौके पर जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी दिनेश चंद दुबे, सीओ सिटी कृष्णकांत, थानाध्यक्ष सिधारी राजेश यादव, नायब तहसीलदार सत्यनारायण चौहान आदि थे।
मेहनगर थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर डीएम रणवीर प्रसाद और एसपी दिनेश चंद्र दूबे के पहुंचने पर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने पटल पर भागते नजर आए। इस दौरान डीएम ने पूर्व में लंबित 44 शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की।