फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Priyanka Gandhi sent letter to Pradhan's wife, said dear Munni Devi ... Congress is with you in fight for justice

प्रियंका गांधी ने प्रधान की पत्नी को भेजा पत्र, कहा प्रिय मुन्नी देवी!...न्याय की लड़ाई में कांग्रेस आपके साथ है

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi sent letter to Pradhan's wife, said dear Munni Devi ... Congress is with you in fight for justice
आजमगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांसगांव के मृत प्रधान सत्यमेव जयते की पत्नी मुन्नी देवी और हादसे में मृत किशोर के पिता जय श्रीराम को पत्र लिखकर उनके हक की आवाज में साथ देने की वादा किया है। कहा कि उनके न्याय की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है। प्रियंका ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन

मृत प्रधान की पत्नी को पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि ‘प्रिय मुन्नी देवी! आपके पति सत्यमेव जयते की हत्या का समाचार जानकर मुझे बड़ा कष्ट हुआ है। सत्यमेव जयते पंचायती राज व्यवस्था में अपना योगदान देकर इस व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। बाबा साहेब के समता के विचार और राजीव गांधी के पंचायती राज में अनुसूचितों की भागीदारी के सपने को आगे बढ़ा रहे थे।’ प्रियंका ने पुलिस की गाड़ी से मृत सूरज के पिता जय श्रीराम को भी सांत्वना दी है। प्रियंका के संदेश को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और पार्टी की ओर से दोनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि न्याय की लड़ाई में कांग्रेस दोनों परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में आलोक प्रसाद प्रदेश चेयरमैन एससी प्रकोष्ठ, बेलाल अहमद, संतोष कुमार, राजबली राम, निर्मला भारती, अमर बहादुर, मंजीत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed