फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private schools are not taking admission of poor children under RTE

आरटीई के तहत गरीब बच्चों का दाखिला नहीं ले रहे निजी स्कूल

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Private schools are not taking admission of poor children under RTE
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूल गरीब बच्चों का एडमीशन लेने में आनाकानी कर रहे हैं। स्कूल कह रहे उन्हें कोई लिस्ट नहीं मिली है। जबकि बीएसए कार्यालय से बच्चों की सूची विद्यालयों को भेजने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत गरीब वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला कराने का प्रावधान है। इसके एवज में सरकार संबंधित स्कूल को प्रतिमाह प्रतिपूर्ति शुल्क मुहैया कराती है। इस बार बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए मार्च से आवेदन शुरू हुए थे। विभाग की ओर से पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि ब्लाकों को लिस्ट दे दी गई है, वह स्कूलों में भी भेज दिए हैं। वहीं स्कूल संचालक सीधे-सीधे अभिभावकों को लिस्ट न आने की बात कहकर बैरंग वापस लौटा दे रहे हैं। प्रथम चरण में 551 और दूसरे चरण में 511 बच्चों को चयन हुआ है। उक्त बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावक स्कूल का चक्कर लगा रहे हैं। स्कूल संचालन लिस्ट न जारी होने की बात कहकर टाल दे रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाकों पर लिस्ट दे दी गई है। वहां से स्कूलों को भी भेजा जा चुकी है। जिन विद्यालयों को लिस्ट नहीं मिली है वह ब्लाक पर या कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed