{"_id":"6aa3055562cb437e62050bea","slug":"road-built-at-a-cost-of-22-lakh-could-not-withstand-even-a-single-spell-of-rain-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156897-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक बारिश भी नहीं झेल पाई 22 लाख रुपये से बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक बारिश भी नहीं झेल पाई 22 लाख रुपये से बनी सड़क
विज्ञापन
मानपुर गांव के पास सड़क में बने गड्ढे। संवाद
बिलरियागंज ब्लॉक के मानपुर होते हुए हरखपुर गांव को आजमगढ़-रौनापार मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत लगभग छह माह पूर्व जिला पंचायत की ओर से कराई गई थी।
22 लाख रुपये की लागत से हुई सड़क की मरम्मत एक बरसात भी नहीं झेल पाई और वर्तमान में इसमें जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और सड़क कई जगहों पर धंस गई है।
बता दें कि ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत ने दो वर्ष पूर्व करीब 800 मीटर लंबे इस मार्ग के लिए 22 लाख रुपये का टेंडर आमंत्रित किया था। टेंडर खुलने के बाद भी काफी दिनों से यह काम रुका हुआ था।
काफी मशक्कत के बाद काम शुरू हुआ तो सोमवार को ठेकेदार ने मार्ग पर लेपन का कार्य कराया। यह कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था कि ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण श्रवण कुमार राय, आलोक राय, रमेश राय और विनय ने बताया कि एक दिन के भीतर ही सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा तारकोल का कम इस्तेमाल किया गया है।
इसके बाद ग्रामीणों ने अपर मुख्य अधिकारी से मुलाकात की। तत्कालीन अपर मुख्य अधिकारी विद्या सागर ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क की अच्छी तरह से मरम्मत नहीं होती, तब तक ठेकेदार का भुगतान नहीं होगा।
-- -- -- -- -
बोले लोग
जब सड़क बन रही थी, तभी हम लोगों ने विभाग को सूचना दी थी कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं है। लेकिन, हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। -राजेश राय
हम लोगों ने अपर मुख्य अधिकारी से कहा तो उन्होंने ठेकेदार का भुगतान रोकने की बात कही। भुगतान को तो रोक दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत फिर से नहीं कराई। -आशीष
लगभग छह माह पहले ही इसका निर्माण कराया गया था। आज हालत ऐसी है कि जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और कई जगहों पर सड़क धंस गई है। -शैलेश मौर्य
ठेकेदार काम कराकर पैसा लेकर चला गया। अगर हमारी शिकायतों पर विभाग पहले ध्यान देता तो शायद आज सड़क की हालत ऐसी नहीं होती। -अंबरीश राय
-- -- -- -- वर्जन-
यह हमारे कार्यकाल से पहले का मामला है। हमें इसके बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। -वर्तिका त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत