फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 Devara villages surrounded by Saryu floods; contact with outside areas cut off.

Azamgarh News: सरयू की बाढ़ से देवारा के 16 गांव घिरे, बाहरी इलाके से संपर्क टूटा

Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
16 Devara villages surrounded by Saryu floods; contact with outside areas cut off.
सरयू के पानी से ​घिरा सेमरी गांव। संवाद
सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने से देवारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। करीब 40 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 16 गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं, जबकि दो दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूबने से आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने के साथ ही पशुओं के चारे का संकट भी बढ़ता जा रहा है। देवारा क्षेत्र के चक्की हाजीपुर, चक्की खास, फूल बदन का पुरवा, पलटन का पुरवा, लाल का पुरवा, झंडी का पूरा, मल्लाह बस्ती, सर्वजीत का पूरा, महाराज जी का पूरा, झगड़हआ, बांका, बूढ़न पट्टी, साहडीह, अजगरा, सोनौरा और इस्माइलपुर गांव पानी से घिरे हैं।
विज्ञापन

गांव के चारों तरफ केवल पानी ही पानी दिख रहा है। संपर्क मार्ग पर ज्यादा पानी होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाढ़ चौकियों की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 11 बजे गांगेपुर स्थित बाढ़ चौकी पर ताला लटका मिला। चौकी परिसर में पशु और कुत्ते बैठे नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बीच चौकी पर कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी नदारद हैं।
उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 18 नावें संचालित की जा रही हैं। सोनौरा, मानिकपुर, बांका, देवारा गरीब, चक्की हाजीपुर, इस्माइलपुर और सेमरी पहाड़पुर समेत अन्य प्रभावित गांवों में नाव उपलब्ध कराई गई है।
जिस गांव में भी नाव की जरूरत होगी, वहां तत्काल राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के माध्यम से नाव की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त नावें उपलब्ध हैं। प्रभावित गांवों में राशन वितरित कराया जा चुका है और आवश्यकता के अनुसार ग्रामीणों को अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
-------------
बाढ़ के चलते तीन विद्यालय बंद
लाटघाट। सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण शिक्षा क्षेत्र हरैया के तीन प्राथमिक विद्यालयों को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने और विद्यालयों के आसपास जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय देवारा खास राजा प्रथम, द्वितीय, चक्की, कंपोजिट बांका भुढ़नपट्टी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनौरा और शाहडीह तथा अभ्भन पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय को बंद किया गया है। विद्यालय बंद होने से इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को फिलहाल विद्यालय नहीं जाना होगा।
क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अन्य विद्यालय भी प्रभावित हो सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में कुल 23 विद्यालय हैं। इसमें से छह बंद किए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी और बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अन्य विद्यालयों को भी बंद कराया जा सकता है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
------------
बदरहुआ में खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर सरयू
लाटघाट। सरयू का जलस्तर बदरहुआ नाले पर बुधवार शाम चार बजे 72.07 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार को नौ सेंटीमीटर बढ़कर 72.16 मीटर हो गया। इसी तरह डिघिया नाले पर जलस्तर 71.29 मीटर से छह सेंटीमीटर बढ़कर 71.35 मीटर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से देवारा क्षेत्र में बाढ़ का संकट और गहराता जा रहा है। बदरहुआ नाले का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। वर्तमान जलस्तर 72.16 मीटर होने के कारण यह खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, डिघिया नाले का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। वर्तमान जलस्तर 71.35 मीटर होने से यह खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर है। डिघिया का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। संवाद

----------
सिवान में भरने लगा पानी, बढ़ेगी परेशानी
महाराजगंज। देवारा क्षेत्र में महुला-गढ़वल बांध से उत्तर बहने वाली सरयू का पानी ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। नदी का पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के आसपास खेत-खलिहानों में पानी जाने लगा है। बाढ़ अब चकरोड़ के करीब पहुंच चुकी है। महाराजगंज विकासखंड के आराजी मलह पुरवा, गंगापुर पुरैनिया, काजी गांव और शंकरपुर गांव के सिवान में नदी का पानी भरने लगा है। इससे ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा आदि का संकट बढ़ जाएगा। वहीं, पुरैनिया गांव से पूरब तरफ नदी का पानी खेतों की तरफ जा रहा है और चकरोड़ के आसपास लगने लगा है। संवाद

सरयू के पानी से घिरा सेमरी गांव। संवाद

सरयू के पानी से घिरा सेमरी गांव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed