फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies during surgery; family creates a ruckus.

Azamgarh News: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 11 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during surgery; family creates a ruckus.
मृतका सुभावती की फाइल फोटो। संवाद
रक्षाबंधन पर निजामाबाद कस्बा अपने मायके आई गोरखपुर इस्माइलपुर निवासी शुभावती (45) की बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि पित्त में पथरी के ऑपरेशन में लापरवाही के कारण हुए अधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

मायका पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई अजय गोड़ ने बताया कि उसकी बहन रक्षाबंधन पर उसके घर आई थी। उसने सोमवार को जिला अस्पताल में अपनी बहन को दिखाया। इस पर डॉक्टरों ने बताया कि उसके पित्त में पथरी है, ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तबसे वह अस्पताल में भर्ती थी और ठीक हालत में थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया।
उसने सगे-संबंधियों से खून दिलवाकर छह बॉटल खून जिला अस्पताल प्रशासन को दिया। डॉक्टर सहित स्वास्थ्यकर्मी इधर-उधर दौड़ने लगे तो शक हुआ। पूछने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद उसे बताया गया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। भाई ने आरोप लगाया कि उसे बताया गया था कि पहले दूरबीन से ऑपरेशन होगा। बाद में बताया गया कि चीरा विधि से ऑपरेशन किया गया है।
इसमें अधिक रक्तस्राव होने से उसकी बहन की मौत हुई है। भाई अजय गोड़ ने बताया कि उसके जीजा की करीब 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वर्तमान में उसकी बहन और एक दिव्यांग भांजा रहते थे।
---- वर्जन
ऑपरेशन सही तरीके से हुआ है। इसमें डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने अंतिम प्रयास किया है। परिजनों को पहले ही बता दिया गया था कि मामला क्रिटिकल है। अब आरोप लगा रहे हैं। -डॉ. सतीशचंद्र कन्नौजिया, एसआईसी।

----
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -यादवेंद्र पांडेय, प्रभारी कोतवाली शहर।

मृतका सुभावती की फाइल फोटो। संवाद

मृतका सुभावती की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed