फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private buses stand at the roadways intersection, feeling jam

रोडवेज तिराहे पर खड़ी होती हैं निजी बसें, लग रहा जाम

Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Private buses stand at the roadways intersection, feeling jam
रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर निजी बसें खड़ी होने से आए दिन जाम लगता है। कभी-कभी यहां से लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। यहां ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी सवारियों को बैठाते हैं। नजदीक में पुलिस चौकी होने के बाद भी जाम से मुक्ति के लिए पहल नहीं की जाती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस की आड़ में छोटे-बड़े वाहन चालक डग्गामारी करते हैं। रोडवेज बस स्टैंड से 200 मीटर दायरे में कई स्थानों से निजी बसों व वाहनों का संचालन होता है। इन वाहनों के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इनके खिलाफ पुलिस, यातायात और परिवहन विभाग द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं कराई जाती है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज को भी आर्थिक क्षति पहुंच रही है। यात्री रोडवेज बस समझकर निजी बसों में ही बैठ जाते हैं। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें पता चलता है कि वह निजी बस पर बैठ गए हैं। ऐसे में वह विवश होकर आगे का सफर उसी बस से तय करते हैं। ऐसे में रोडवेज को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज परिसर के पास निजी बसों का संचालन करना गलत है। इससे रोडवेज को भी आर्थिक रूप से क्षति पहुंचेगी। यदि रोडवेज के पास से निजी बसों का संचालन किया जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-गौतम कुमार, एआरएम आंबेडकर नगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed