{"_id":"edc0ada392958a236b0af9914c560a25","slug":"prisons-minister-inspection-klhora-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार मंत्री ने किया कल्होरा पुल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार मंत्री ने किया कल्होरा पुल का निरीक्षण
संवाददाता
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। क्षेत्र के तमसा नदी स्थित कल्होरा में बन रहे पुल का निरीक्षण रविवार को कारागार मंत्री बलराम यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को लोगों से मिल रही शिकायतों को दूर कर मानक के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि कल्होरा में तमसा नदी पर 28 फरवरी 2014 से चल रहा पुल का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि पुल का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इन्हीं शिकायतों के चलते कारागार मंत्री बलराम यादव रविवार को पुल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एनके तिवारी और सहायक अभियंता अनिल कुमार व्यास से पुल के निर्माण से संबंधित जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि यह पुल हमारे क्षेत्र के सबसे पूज्यनीय पौराणिक स्थल बाबा भोलेनाथ की स्थली कल्होरा धाम का है। इसके निर्माण में जनता या मीडिया को शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए। पुल के निर्माण की गति तेज करने का निर्देश दिया। इस पर निगम के उप परियोजना प्रबंधक एनके तिवारी ने 30 अगस्त 2015 तक पुल का निर्माण पूरा कर देने का वादा किया। मंत्री बलराम यादव ने निर्माणधीन पुल पर चढ़कर लग रहे सामानों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने करोड़ों की लागत से बन रहे अहरौला के राजकीय महिला महाविद्यालय समदी का भी निरीक्षण किया। निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर मायाराम गुप्ता और मुख्य अभियंता पीके त्रिपाठी से निर्माण के संबंध में जानकारी ली और जनता द्वारा मिल रही कुछ शिकायतों को दूर कर मानक के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलाई 2016 तक हास्टल और कालेज का तीन मंजिला भवन तैयार करने को निर्देशित किया। इस मौके पर राम अचल यादव, प्रभुदीन यादव, रामअशीष बरनवाल, नन्हें यादव, उदयराज यादव, विजय बहादुर यादव, रामअवध, दिनेश यादव, रामअचल यादव, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे।