फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prisoners found positive isolated in jail

जेल में ही आईसोलेट किए गए पॉजिटिव मिले कैदी

Sat, 25 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Prisoners found positive isolated in jail
आजमगढ़। पुलिसकर्मियों के बाद अब जेल पर कोरोना का आक्रमण हुआ है। अस्थायी जेल में रखे गए 15 कैदी पॉजिटिव मिले हैं, वहीं जेल अस्पताल के एक डाक्टर तथा एक बंदी रक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक साथ 17 लोगों के कोरोना पॉजिटव आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार की सुबह ही अस्थाई जेल पहुंच गई और वहां पॉजिटिव मिले कैदियों को परिसर में ही आइसोलेट करा दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से ही जिला कारागार में कोरोना संक्रमण का अटैक न हो इससे बचने के लिए वर्तमान में मिल रहे कैदियों को जेल परिसर के सामने स्थित एक सरकारी परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। वर्तमान में इस अस्थाई जेल में डेढ़ सौ से अधिक कैदी है। शनिवार को 15 कैदियों, एक डॉक्टर व एक बंदी रक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में सीएमओ डॉ. एके मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्थाई जेल परिसर पहुंच गई। जहां पॉजिटिव मिले मरीजों को जेल परिसर में ही अलग कक्षों में आइसोलेट करा दिया गया तो वहीं अन्य कैदियों की सैंपलिंग कराई गई। शनिवार को 70 अन्य कैदियों की जांच हुई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अभी लगभग इतने ही कैदियों की सैपलिंग होनी बाकी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जेल परिसर स्थित खाली भवन में सभी पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। शेष बचे कैदियों की भी जांच कराई जा रही है। यदि कोई और कैदी पॉजिटिव मिलता है तो उसे भी जेल परिसर में ही आइसोलेट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed