{"_id":"6a9497b45aef70e2220e17a4","slug":"priority-is-to-make-the-benefits-of-the-schemes-reach-the-eligible-binu-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156284-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : बीनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता : बीनू
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
ग्राम बयासी में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में उन्होंने रचनाकार रोहित राही की पुस्तक ‘ जिंदगी तुम बिन अधूरी ’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। साहित्य और संस्कृति नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके बाद चिउटहरा, बेइली बाजार में आयोजित जन-चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। संवाद