फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Principal and teacher arrested in case of girl student's suicide

Azamgarh News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य और अध्यापक गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 12:30 AM IST
सार

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्रा के बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इसके लिए उसे डांटा गया था और परिजनों को फोन किया गया था। सजा के तौर पर उसे प्रधानाचार्य के आफिस के बाहर खड़ा किया गया था। इसके कारण अपमानित महसूस करते हुए उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Principal and teacher arrested in case of girl student's suicide
थाना सिधारी थाना क्षेत्र में छात्रा की मौत के अरोपी में गिरफ्तार शिक्षक और प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत से कूदकर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य और कक्षाध्यापक को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मोबाइल फोन के लिए डांटने और आफिस के बाहर खड़े करने पर अपमानित महसूस करते हुए छात्रा ने यह कदम उठा लिया था। विवेचना में यह बात सामने आने पर पहले से दर्ज हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने सोमवार को चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल की छत से कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिधारी थाने में प्रधानाचार्या व कक्षाध्यापक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को परिजनों ने एसपी से मिलकर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने प्रधानाचार्य सोनम मिश्र निवासी खत्री टोला, चौक शहर कोतवाली और कक्षाध्यापक अभिषेक राय निवासी कृष्णा विहार गली ख्वाजाजहांपुर थाना कोतवाली मऊ को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्रा के बैग से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इसके लिए उसे डांटा गया था और परिजनों को फोन किया गया था। सजा के तौर पर उसे प्रधानाचार्य के आफिस के बाहर खड़ा किया गया था। इसके कारण अपमानित महसूस करते हुए उसने इस तरह का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विवेचना में यह बात सामने आने पर पूर्व में लगी हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed