फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   prigrims come for worship of Lord shiva in temples on the first day of Savan

हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
prigrims come for worship of Lord shiva in temples on the first day of Savan
सावन के पहले दिन भंवरनथ स्थित मंदिर में जलाभिषेक करने जाते कांवरिये। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्रावण मास का शुभारंभ बुधवार से हो गया। श्रावण मास के पहले दिन नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित प्रसिद्घ शिवालयों में बाबा की पूजा अर्चना को श्रद्घालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कांवरियों काी समूह बाबा जलाभिषेक करने के साथ ही बाबा धाम के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

सावन महीने की शुरूआत होते ही भक्तों से बाबा के दरबार गुलजार हो गए। सुबह से प्रसिद्घ मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। नगर के भवरनाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पूरे दिन बाबा को जलाभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा। कटानी बाजारा प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज स्थित भैरवधाम में सुबह से लोगों का आवागमन शुरू हो गया था। लोगों पवित्र सरोवर में स्नान करने के साथ बाबा भैरव नाथ की पूजा अर्चना की। बहुत से कावंरियों ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर गूंज उठा।मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार श्रावण मास शुरू होने के साथ ही क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है। एक माह तक चलने वाले श्रावण मास में मंदिरों शिवालयों में तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। इस श्रावण मास में कुल चार सोमवार आएंगे जिसमें तीसरे सोमवार को त्रियोग में विशेष शिव पूजन भी श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। इसी संयोगों के चलते शिवभक्तों में श्रावण मास के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके चलते पहले दिन से ही शिव मंदिरों, शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का ताता भोर से ही लगा रहा। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम के तमसा मंजूसा संगम और दुर्वासा ऋषि मंदिर, पुरातन खंड शिवलिंग, मुंडेश्वरनाथ, शंकर जी तिराहा, गड़वाघाट सहित आदि मंदिरों पर कावंरियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के पूक से 55 शिव भक्त कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। शिव भक्तों ने बाजार स्थित शिव मंदिर में प्रस्थान से पहले बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद हरहर महादेव के जयकारे लगाकर बस से सवार होकर सुल्तानगंज को प्रस्थान किए। शुक्रवार को सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम पहुंच कर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे और 23 जुलाई को पुष्पनगर वापस आएंगे। जत्थे में मथुरी साधू, कृष्ण कुमारसिंह, रणजीत सिंह, राकेश अग्रहरि, संतोष बरनवाल, सुरेश मौर्य, पन्नालाल यादव, सुजीत सिंह, राम उग्रह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed