फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PRD jawans took out a cycle rally with a flag

पीआरडी जवानों ने झंडा लेकर निकाली साइकिल रैली

Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PRD jawans took out a cycle rally with a flag
भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने 100 पीआरडी जवानों की झंडा लिए साइकिल रैली निकाली। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजनेति सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट भवन से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने-अपने विकास खंड के लिए रवाना हुई। इस दौरान भारत माता की जय का नारा गूंज उठा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ किया गया। पीआरडी जवानों की साईकिल रैली भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कोतवाली, चौक, आसिफगंज, तकिया, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, हाफिजपुर चौक होते हुए अपने-अपने विकास खंड के लिए रवाना हुई। पीआरडी जवानों की साईकिल रैली में विकास खंड पल्हनी से 10 पीआरडी जवान, रानी की सराय से पांच, तहबरपुर से 10, बिलरियागंज से 10, महराजगंज से 10, अजमतगढ़ पांच, जहानागंज 15, मेंहनगर पांच, कोयलसा सात, अहरौला तीन, मिर्जापुर पांच एवं सठियांव से 15 पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। पीआरडी जवानों की साईकिल रैली के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सुरेंद्र सोनकर, उमेश कुमार, अनिल कुमार खरवार, मुस्ताक आदि रहें। साईकिल रैली में अनिल यादव, राजू प्रताप यादव, कन्हैया यादव, बाबूलाल प्रजापति, कमलेश राय, त्रियुगी प्रसाद, मुकेश कुमार, विन्ध्याचल राम, जयप्रकाश, रामधारी यादव, ज्ञानी प्रसाद, अनिल पाण्डेय, हरिलाल, प्रवील पाल, राहुलदेव वर्मा, पप्पू राम, सन्तोष यादव, लालबहादुर राजभर व गोपाल चौहान आदि पीआरडी जवान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed