{"_id":"667c1b204a024fa96c0ed710","slug":"powerloom-operator-died-and-many-people-injured-in-road-accident-in-azamgarh-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, पावरलूम संचालक की मौत; छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, पावरलूम संचालक की मौत; छह लोग घायल
Wed, 26 Jun 2024 07:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:14 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में बुधवार को ट्रक की टक्कर में ऑटो के परचक्खे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में ऑटो सवार पावरलूम संचालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र बकेश गांव में शादी समारोह का आयोजन था। इस समारोह में शामिल होने के लिए गौरा बादशाहपुर के पावरलूम संचालक इजहार (55) अपने पूरे परिवार के साथ आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह देर रात परिवार संग ऑटो से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पारा गांव के पास पहुंचे। एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे जूता व्यवसायी इजरार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार सोफिया (24), महजबिन बानो (45), कैसरीबनो (50), इफराबानो (22), मोसीना खातून (45) और चालक राजेश (30) घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ऑटो सवार अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और ट्रक के साथ ऑटो को थाने लाई। मृतक एक महीना पूर्व मुंबई से घर आया था। मुंबई में पावरलूम चलाकर जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
क्या बोली पुलिस
थाना प्रभारी कमलाकांत वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अख्तर अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को मर्चरी सेंटर भेज दिया गया है। ट्रक व ऑटो दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक का कोई पुत्र नहीं था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।