{"_id":"5ec2bb9f8ebc3e90835dddc1","slug":"pottery-miniature-52-piece-of-dinner-set-on-six-inch-plate-azamgarh-news-vns525566984","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह इंच के प्लेट पर समाया है पूरा 52 पीस का डिनर सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह इंच के प्लेट पर समाया है पूरा 52 पीस का डिनर सेट
विज्ञापन
निजामाबाद के शिवरतन प्रजापति ने दो वर्ष पहले माचिस की तीली पर पाटरी मिनीमेचर तैयार किया था।
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। कुछ समय पहले माचिस की तीली पर 14 मिट्टी के बर्तन (पॉटरी मिनीएचर) बना कर रिकार्ड का दावा करने वाले ब्लैक पॉटरी शिल्पकार शिवरतन प्रजापित ने छह इंच के प्लेट में 52 पीस डिनर सेट बनाकर अपनी कला का एक और अद्भुत नमूना पेश किया है। अपने इस प्रयास से उन्होंने ओडीओपी के तहत चयनित ब्लैक पॉटरी को एक नया आयाम देने की कोशिश की है।
सरकार से राज्य दक्षता पुरस्कार से पुरस्कृत हो चुके निजामाबाद के ब्लैक पार्टी के शिल्पकार शिवरतन प्रजापति ब्लैक पॉटरी की सूक्ष्म कलाकृति बनाकर अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराने की इच्छा रखते हैं।1987 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र प्रसाद प्रजापति के पुत्र शिवरतन प्रजापति कई वर्षों फ्लैक्स पाटरी के सूक्ष्म कलाकृति को बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दो वर्ष पहले माचिस की तीली पर 14 मिट्टी के बर्तन और एक रुपए के सिक्के पर दो दर्जन मिट्टी के बर्तन बनाए थे। इन दिनों लॉकडाउन में छह इंच के प्लेट में 52 मिट्टी बर्तन (डिनर सेट) बनाया है। दावा है कि अभी तक किसी भी हस्तशिल्प कलाकार ने ऐसे नहीं किया है।
गिनीज बुक में शामिल होने के लिए कर रहे प्रयास
शिवरतन प्रजापति का कहना कि गिनीज बुक में अपना नाम और स्थान दर्ज कराना चाहते हैं। शिवरतन प्रजापति चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर हैं। परिवार के और भी लोग ब्लैक पॉटरी बनाते हैं। डिजाइन ब्लैक पाटरी की सूक्ष्म कलाकृति बनाने का हुनर शिवरतन प्रजापति के पास है। ये इनका शौक और लक्ष्य भी है।
विज्ञापन
मन में है उपेक्षा की पीड़ा
शिवरतन के मन में कुछ पीड़ा भी है। कहा 1987 में राष्ट्रपति पुरस्कार मेरे पिताजी को मिला। तब मैं उस समय बहुत छोटा था। मुझे और मेरे परिवार को बहुत गर्व हुआ। आज शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते सारी व्यवस्थाएं कुछ लोगों में ही सिमट कर रह जाती है। शासन कोई भी व्यवस्था ब्लैक पाटरी के नाम पर देती है तो वह बिचौलियों के हाथ बिक जाती है। हस्तशिल्प कलाकारों तक नहीं पहुंच पाती है।
विश्व तक है पहचान
जनपद से 12 किलोमीटर दूर निजामाबाद कस्बा है। निजामाबाद कस्बे में 150 परिवार मिट्टी की कलाकृति तैयार करते हैं। अपने हाथों से नया रंग और डिजाइन देकर ब्लैक पाटरी को विश्व भर में मशहूर किया है। मुंबई,दिल्ली, कानपुर, पुणे, महाराष्ट्र, गुजरात, अहमदाबाद आदि जगहों से कलाकृति खरीदने के लिए व्यापारी आते हैं। यहां के दो कलाकारों को सरकार राष्ट्रपति पुरस्कार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा हस्तशिल्प कलाकारों को राज्य दक्षता पुरस्कार से नवाज चुकी है।

निजामाबाद के शिल्पकार शिवरतन प्रजापति पाटरी मिनीमेचर तैयार करते हुए।- फोटो : AZAMGARH

छह इंच के प्लेट पर 52 पीस का तैयार किया डिनर सेट दिखाते निजामाबाद के शिल्पकार शिवरतन प्रजापति।- फोटो : AZAMGARH