फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Potholes in the rain on the forelane

Azamgarh News: फोरलेन पर बारिश में जगह-जगह हुए गड्ढे

Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Potholes in the rain on the forelane
जौनपुर से मोहम्मदपुर तक फोरलेन सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता के कारण बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जहां कार्य पूरा हो गया है। वहां निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही लोगों के सामने आ गई है। क्षेत्र के अरुण उपाध्याय, श्रीविलास राय, दिवेश ओझा, पंकज राय ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामान का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के चलते सड़क पर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ठेकमा रोडवेज के सामने तो कई खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी शिकायत की अनदेखी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है आंदोलन किया जाएगा और शिकायत सीएम तक ले जाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed