फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poor attacks to protect our own destiny: Om Prakash

अपनी अस्मत की रक्षा के लिए ही गरीब करता है हमला: ओम प्रकाश

Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Poor attacks to protect our own destiny: Om Prakash
रानी की सराय के चेकेदी में घटना की जाकारी लेते पूर्व मंत्री ओम प्रकास राजभर। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। पुलिस देख कर गरीब भागता है, गरीब तब किसी पर हमला करता है जब उसके आत्मसम्मान व अस्मत पर हमला होता है। निश्चित तौर पुलिस ने कुछ ऐसा किया है, जिस पर गांव की गरीब जनता ने पुलिस पर हमला किया। हमला दोनों तरफ से हुआ है और सिर्फ पुलिस ही नहीं ग्रामीण भी घायल हुए है। उक्त बातें पूर्व मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहीं। वे बृहस्पतिवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकीदी गांव में हुए विवाद की जानकारी करने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में विवाद पासी व राजभर में हुआ था, जिसे पुलिस ने अपने ऊपर ले लिया। घटना की जानकारी होने पर जब वे गांव में पहुंचे तो फोर्स के साथ पहुंचना चाहिए था और दोनों पक्षों से कुछ लोगों का शांति भंग में चालान करना चाहिए था। एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर स्वयं पुलिस ने विवाद को बढ़ाने का कार्य किया। पूर्व मंत्री पहले पासी बस्ती में गए और वहां लोगों से घटना क्रम की जानकारी ली। इसके बाद वे राजभर बस्ती में पहुंचे तो सभी घरों पर ताला बंद था लोग पुलिस के डर से घर छोड़ कर फरार थे। मीडिया से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर में विकास दुबे का इनकाउंटर फर्जी है। जब वह उज्जैन में गिरफ्तार हुआ तो उसे पहले वहां के कोर्ट में पेश करना चाहिए था, इसके बाद उसे कानपुर लाना चाहिए था। चूंकि विकास की गिरफ्तारी से सत्ताधारी दल के कई नेता व मुख्यमंत्री के साथ बैठने वाले आईएएस अधिकारी अपना नाम सामने आने को लेकर सहम से गए थे, जिसके चलते ही उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद उसे तत्काल कानपुर लाया जाने लगा और रास्ते में मुठभेड़ दिखा कर सारे राज को दफन कर दिया गया। रामजनम भूमि पर मंदिर निर्माण की शुरूआत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आम जनता के सारे काम बंद है तो वहीं सरकार मंदिर का निर्माण शुरू कराने जा रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि चकीदी गांव की घटना में पुलिस अब उत्पीड़न कर रही है, जिसके खिलाफ वे लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव चंद्रजीत राजभर, धर्मेंद्र राजभर, गीता गिरी, संजय, दीपक, रामबहादुर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed