फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poor and poor welfare on the agenda of the government: Hrishikant Rai

सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब कल्याण: ऋषिकांत राय

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Poor and poor welfare on the agenda of the government: Hrishikant Rai
लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को के लिए भाजपा एक्शन मोड में है। केन्द्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर बुधवार को लालगंज विधानसभा के पल्हना मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि सरकार के एजेंडे में गरीब व गरीब कल्याण प्राथमिकता में हैं। सरकार ने सभी जाति, कौम, पंथ और किसने वोट दिया नहीं दिया। 13 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव लाभ दिया हैं। वहीं आठ करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। सरकार ने कोरोना काल में 220 करोड़ लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया है और मित्र देशों को भी निर्यात किया है। आज भारत का दुनिया में जो सम्मान मिला है वह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। आज भारत जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया से जो फैसले किए हैं वह देश व देशवासियों के हित में किया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा किया है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का महासंपर्क अभियान सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसके जरिए हमें जन-जन तक उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी पंकज राज ने बताया कि कार्यक्रम मैं 1852 योजना लाभार्थी मौजूद रहे। वहीं पल्हना मंडल के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, विक्रांत सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed