फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polling party got voting done by going 170 km away

170 किमी का सफर तय कर पोलिंग पार्टी ने कराया एक बुजुर्ग का मतदान

Sat, 26 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Polling party got voting done by going 170 km away
कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी दिव्यांग पूजा का कराया मतदान - फोटो : AZAMGARH
देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार से कोई वंचित न रहे, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। गोपालपुर विधानसभा के सेमरी गांव में एक बुजुर्ग मतदाता का वोट लेने के लिए पोलिंग पार्टी 170 किमी की दूरी तय कर पहुंची थी। जहां बुजुर्ग की सहमति से ग्राम प्रधान ने उसके मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं का सर्वे कराया गया था। इसके बाद ऐसे मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरवाए गए थे। गोपालपुर विधानसभा में घाघरा नदी के दूसरी छोर पर सेमरी गांव है। जहां की एक बुजुर्ग मतदाता ने भी मतदान का प्रयोग करने के लिए फार्म 12डी भरा था जो पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच सकते थे। गोपालपुर विधानसभा के घाघरा नदी के उस पार सेमरी ग्राम सभा में एक 75 वर्षीय दिव्यांग बिरजू पुत्र मुनेशर दृष्टिहीन हैं। शनिवार को गोपालपुर सेमरी गांव के लिए गठित टीम पहुंची। जहां दिव्यांग बिरजू की सहमति पर ग्राम प्रधान दशरथ ने घर पहुंचकर मतदाता पोस्टर बैलेट से मतदान कराया। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी की गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बुजुर्गों ने किसे वोट दिया, यह गोपनीय होगा। इसमें एक माइक्रोआब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और वीडियोग्राफी टीम रही। टीम ने (आना व जाना) की 170 किमी की दूरी तय कर दिव्यांग बुजुर्ग का मतदान कराया।
विज्ञापन

140 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग
सगड़ी। गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा में 80 वर्ष से अधिक और दिव्यांश मतदाताओं की संख्या 336 है। शनिवार को पहले दिन 140 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि सगड़ी विधानसभा में 189 मतदाताओं में से 80 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गोपालपुर विधानसभा में 147 मतदाताओं में से 60 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान कराने की प्रक्रिया एक मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed