फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Political parties ended the One Nation One Election system for their selfishness: Ketaki

राजनीतिक दलों ने स्वार्थ के लिए वन नेशन वन इलेक्शन व्यवस्था खत्म की : केतकी

Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Political parties ended the One Nation One Election system for their selfishness: Ketaki
आजमगढ़। 1951 से 1963 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया। यह कहना है बलिया से विधायक केतकी सिंह का। वह हरिऔध कला केंद्र में वन नेशन, वन इलेक्शन पर सोमवार को एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी वन नेशन वन इलेक्शन के महत्व और इसके फायदों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को पहले यह समझना चाहिए कि जब वे कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे, तब देश की क्या स्थिति थी। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हो रहा है। कठोर निर्णय लेना अखिलेश या राहुल गांधी के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को मेहनत से खड़ा किया था, लेकिन अखिलेश ने इसके लिए कोई परिश्रम नहीं किया। राणा सांगा और अन्य विवादों पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाहे औरंगजेब की बधाई का मामला हो, रामायण की प्रतियां जलाने का मामला हो, या श्री रामचंद्र जी पर विवादित बयानबाजी, विपक्ष देश की अखंडता को तोड़ने में शर्म नहीं करता। जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है और इन्हें ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed