{"_id":"5f81fae38ebc3e9b7f06f694","slug":"police-station-s-day-could-not-be-held-vigorously-azamgarh-news-vns55213753","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी जोर नहीं पकड़ सका थाना दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी जोर नहीं पकड़ सका थाना दिवस का आयोजन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण में ठप हुआ थाना दिवस का आयोजन शासन के निर्देश पर शुरू हो गया है लेकिन अभी थाना दिवस पर वादकारी पूर्व की भांति नहीं पहुंच रहे है। कहीं अभी इक्का-दुक्का वादकारी पहुंच रहे है तो कहीं दर्जन-डेढ़ दर्जन, लेकिन कहीं भी वादों का त्वरित निस्तारण ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर एसडीएम प्रियंका प्रिदयदर्शिनी व एसओ प्रशांत श्रीवास्तव की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 20 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। एसडीएम ने कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित करें। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार ो एसडीएम अरविंद कुमार सिंह व कोतवाल नंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें कुल 10 प्रार्थना पत्र आए। मात्र एक का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
-