फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police seized the belongings from the gangster suspect's house

Azamgarh News: गैंगस्टर आरोपी के घर के सामानों को पुलिस ने किया कुर्क

Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police seized the belongings from the gangster suspect's house
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेडी गांव में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राहुल यादव के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गैंगस्टर कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और ठेकमां चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम सुबह सिसरेडी गांव पहुंची और न्यायालय के ओर से जारी कुर्की आदेश के तहत आरोपी के घर की संपत्ति को नोटिस जारी करते हुए कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल यादव गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहा है। लगातार तलाश के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अदालत के निर्देशों के बाद उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यदि आरोपी जल्द पुलिस के सामने या न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed