{"_id":"60fbebe72d86a5576977a2b0","slug":"police-raid-in-search-of-mafia-kuntu-wife-vandana-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: माफिया कुंटू की पत्नी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, घर छोड़कर पहले हो गई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: माफिया कुंटू की पत्नी की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, घर छोड़कर पहले हो गई फरार
Sun, 25 Jul 2021 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:07 AM IST
सार
कुंटू की पत्नी वंदना सिंह पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फार्मेसी कालेज के संचालन का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिश ने कुंटू की पत्नी की तलाश में दी दबिश।
विस्तार
माफिया और टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू की पत्नी की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसके आवास पर दबिश दी। हालांकि इससे पहले ही वंदना सिंह फरार हो गई थी। फर्जीवाड़े के एक मामले में पुलिस को वंदना की तलाश है। उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित है।
विज्ञापन
ध्रुव कुमार सिंह गिरजा सिंह स्मृति महाविद्यालय का संचालन करते हैं। इसी विद्यालय के भवन पर दस्तावेजों में फेरबदल करके उसने विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज की भी मान्यता ले ली। कॉलेज की प्रबंधक कुंटू की पत्नी वंदना सिंह है। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर पुलिस ने कुंटू की पत्नी, प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ ही मान्यता देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने वंदना सिंह के फरार रहने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि वंदना सिंह अपने छपरा सुल्तानपुर स्थित आवास पर मौजूद है। पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन इसके पूर्व ही वंदना फरार हो चुकी थी। इंस्पेक्टर मेंहनगर ने दबिश की बात स्वीकार की है। बताया कि अभियुक्तों की तलाश में कुंटू के गांव छपरा सुल्तानपुर में दबिश दी गई थी लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन
Trending Videos
फर्जीवाड़ा कर फार्मेसी कॉलेज की मान्यता लेने के मामले में जीयनपुर कोतवाली में वंदना सिंह के अलावा ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, शिव प्रकाश यादव, बालकरन यादव, राजेंद्र यादव, शिवेज सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह, रामकरन सिंह पर भी मुकदमा दर्ज है। कुंटू को छोड़ सभी आरोपी फरार हैं। उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है।