फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police inspector reached stage wearing shoes to stop Obscenity dance on Ramlila stage people got angry in Azamgarh

आजमगढ़ में रामलीला मंच पर अश्लीलता: जूता पहनकर मंच पर डांस रुकवाने पहुंचा दरोगा तो भड़क उठे लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया मामला शांत

Thu, 14 Oct 2021 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 06:43 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक जगह रामलीला के मंचल पर अश्लील डांस को रुकवाने के लिए दरोगा पहुंच गए, वह जूता पहन कर मंच पर चढ़ गए थे। जिससे लोग भड़क गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Police inspector reached stage wearing shoes to stop Obscenity dance on Ramlila stage people got angry in Azamgarh
मंच पर डांस रुकवाने पहुंचे दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव त्रिमुहानी पर आयोजित रामलीला के मंच पर बुधवार की रात चल रहे अश्लील डांस को एक दरोगा ने रूकवा दिया। दरोगा जूता पहन कर ही रामलीला के मंच पर चढ़ गया था। जिस पर मौजूद लोग भड़क उठे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, सीओ आदि पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाका शांत कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देवगांव कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित त्रिमुहानी पर रामलीला का आयोजन चल रहा है। बुधवार की रात रामलीला का मंचन शुरू होने के पूर्व गांव का ही एक युवक महिला का वेश धारण कर मंच पर अश्लील गानों पर डांस कर रहा था। भीड़ एकत्र करने के लिए यह कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आजमगढ़: पंडाल में पहुंच लहराया तमंचा, दुर्गा प्रतिमा हटाने की दी धमकी , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने डांस को रुकवा दिया
इसी दौरान देवगांव कोतवाली पर तैनात दरोगा अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंच गए और जूता पहने हुए ही मंच पर पहुंच कर डांस को रूकवा दिया। इस पर आयोजन समिति के साथ ही दर्शक दरोगा पर भड़क उठे और हंगामा करने लगे।

पुलिस और लोगों में हुई नोंकझोक

जानकारी होते ही सीओ मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने का कोई असर लोगों पर नहीं हो रहा था। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय भी मौके पर पहुंच गए और हस्तक्षेप कर किसी तरह लोगों को शांत कराया। एक घंटे की नोंकझोक के बाद मामला शांत हुआ और रामलीला का मंचन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed