फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man arrived in durga puja pandal and threatening to remove goddess statue by showing arms at azamgarh police searching accused

आजमगढ़: पंडाल में पहुंच लहराया तमंचा, दुर्गा प्रतिमा हटाने की दी धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 14 Oct 2021 05:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Oct 2021 05:21 PM IST
सार

आजमगढ़ के उचहुवां गांव में स्थापित पूजा पंडाल में बुधवार की रात दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव का ही एक युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए पहुंचा गया। 
वह दुर्गा जी की प्रतिमा हटाने के लिए कहने लगा। 

विज्ञापन
man arrived in durga puja pandal and threatening to remove goddess statue by showing arms at azamgarh police searching accused
असलहा दिखाकर पूजा पंडाल हटाने की दी धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के उचहुआं बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजा पंडाल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक तमंचा लेकर पंडाल में पहुंच गया। वह तमंचा लहराते हुए प्रतिमा हटाए जाने की धमकी देने लगा। पूजा समिति ने इस बाबत तरवां थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


उचहुवां गांव में स्थापित पूजा पंडाल में बुधवार रात दस बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव का ही आदिल अहमद पुत्र मकबूल अहमद हाथ में तमंचा लहराते हुए पहुंचा गया। उस समय पूजा समिति के लोगों के अलावा दर्शनार्थी में पंडाल में मौजूद थे। आदिल नशे में धुत्त था और गाली-गलौज करने के साथ ही प्रतिमा हटाने के लिए कह रहा था। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः दीपावली से पहले वाराणसी आ रहे पीएम मोदी देंगे पांच हजार करोड़ की सौगात, 32 परियोजनाओं को करेंगे लोकार्पित
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पूजा समिति के अध्यक्ष विमलेश मौर्या ने तरवां थाने पहुंचा कर आदिल के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके साथ ही बृहस्पतिवार सुबह भाजयुमो के जिला मंत्री मिलिंद सिंह और कई भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और तमंचा लहराने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एसओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पूजा समिति के द्वारा तहरीर दी गई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

रामलीला के मंच पर जूता पहन चढ़े दरोगा तो भड़क उठे लोग

देवगांव कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित त्रिमुहानी पर रामलीला का आयोजन चल रहा है। बुधवार की रात रामलीला का मंचन शुरू होने के पूर्व गांव का ही एक युवक महिला का वेश धारण कर मंच पर अश्लील गानों पर डांस कर रहा था। भीड़ एकत्र करने के लिए यह कवायद चल रही थी।

इसी दौरान देवगांव कोतवाली पर तैनात दरोगा अनुपम जायसवाल मौके पर पहुंच गए और जूता पहने हुए ही मंच पर पहुंच कर डांस को बंद कराया।  इस पर आयोजन समिति के साथ ही दर्शक दरोगा पर भड़क उठे और हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही सीओ मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के समझाने का कोई असर लोगों पर नहीं हो रहा था। सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय भी मौके पर पहुंच गए और हस्तक्षेप कर किसी तरह लोगों को शांत कराया।  करीब एक घंटे बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed