{"_id":"60996a558ebc3e8d927d53db","slug":"police-has-started-to-tighten-the-rein-on-corona-the-campaign-started-azamgarh-news-vns5888785182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर लगाम को पुलिस ने शुरू की सख्ती, चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर लगाम को पुलिस ने शुरू की सख्ती, चला अभियान
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण भयावह स्थिति में पहुंच चुका है। कब, कहा, कौन इसकी चपेट में आ जाएगा कहा नहीं जा सकता है। इसी लिए शासन ने कोरोना कर्फ्यू लगाया है और इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराने को लेकर सोमवार से पुलिस महकमा सड़क पर उतर पड़ा है। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी फोर्स बाजारों में चक्रमण कर बिना जरूरत व बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा।
शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार को सुबह से शाम तक पूरे शहर क्षेत्र में लगातार चक्रमण करती रही। सड़क पर बिना मास्क निकले लोगों रोककर उन्हें समझाने की कवायद की गई तो वहीं दवा आदि की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने को लेकर कड़े निर्देश दुकानदारों को दिए गए। कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक बस्तुओं की दुकानें ही खुलनी है। इसके इतर जो भी दुकान खोलेगा उसके खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बिना जरूरत सड़क पर न निकले। ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाया जा सके। सगड़ी संवाददाता के अनुसार नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार को जीयनपुर, बिलरियागंज आदि बाजारों में चक्रमण किया। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर अन्य जो भी दुकानें खुली मिलीं उसे बंद करायी गई। जीयनपुर सब्जीमंडी में निर्धारित समय के बाद भी कुछ दुकानें खुली हुई थी, जिन्हें टीम ने बंद कराया और आगे से निर्धारित समय सीमा का ख्याल रखने की चेतावनी भी दी। कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सड़कों पर चक्रमण करती रही। सड़कों पर पुलिस व प्रशासनिक अमले की टीम के उतरते ही बिना जरूरत सड़कों पर घूम रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वे घरों में दुबक गए।