फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police from five police stations camped in the village

पांच थानों की पुलिस ने गांव में डाला डेरा

Tue, 16 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police from five police stations camped in the village
मेंहनगर। बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या के बाद खुंदनपुर गांव में मंगलवार को उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। घटना में नामजद किए गए लोग भी इसी गांव के हैं। इससे गांव में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पांच थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है। अधिकारी भी गांव की स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

बसपा नेता कलामुद्दीन सोमवार की रात अपनी चार पहिया गाड़ी से घर जा रहे थे। गाड़ी में उनके अलावा पुत्र फुरकान, पत्नी शमीमा व बेटी हिना भी मौजूद थीं। गांव के पास पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने अपना वाहन कलामुद्दीन के चार पहिया के आगे खड़ा कर दिया। जिस पर कालामुद्दीन गाड़ी से नीचे उतरे। उनके गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। वाराणसी पहुंचने पर इन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोगों द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। कलामुद्दीन के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ ही एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई। दिन भर कलामुद्दीन के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा पूरा गांव
मेंहनगर। बसपा नेता की हत्या के बाद से ही खुंदनपुर गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। बसपा नेता व नामजद आरोपियों के बीच रार काफी पुरानी है। पूर्व में हुई हत्या व जानलेवा हमले से इस घटना के तार जोड़ कर देखे जा रहे हैं। नामजद किए गए लोग भी पूर्व के घटनाओं से ही संबंधित हैं। जिसके चलते गांव में तनाव की स्थिति है। हत्यारोपी पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed