Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police Encounter in azamgarh one criminal injured by gunfire four arrested

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: गोवंश चोरी और अवैध कटान करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 02:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Police Encounter in azamgarh one criminal injured by gunfire four arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव के पास शुक्रवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो प्रतिबंधित पशु (गाय), एक बछड़ा, अर्टिगा कार, मोटरसाइकिल और पशुओं के कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जीयनपुर पुलिस शुक्रवार को तड़के क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जोलहापुर गांव के पास कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं को चोरी कर उनका वध करने और मांस की बिक्री व परिवहन की तैयारी में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद भी आरोपियों ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें सालिम (24) निवासी अशरफपुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित पशुओं की चोरी कर सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका अवैध कटान करते थे। शुक्रवार को भी वे दो गाय और एक बछड़े को वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों पशुओं को सकुशल जीवित बरामद कर लिया। घायल सालिम को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

Trending Videos

गिरफ्तार अन्य आरोपियों में नौशाद (53) निवासी चांदपार, सोहराब (22) और अदनान (18) निवासी अशरफपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, अर्टिगा कार (यूपी 80 डीपी 0117), सुपर स्प्लेंडर बाइक (यूपी 50 डीपी 8806) तथा चापड़, चाकू, लकड़ी के ठीहे और तराजू बरामद किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को चिह्नित कर चोरी से पकड़ते थे। इसके बाद सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करते और मांस की बिक्री या उपभोग करते थे। पुलिस की निगरानी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदलते थे। पशुओं के अवशेष नदी-नालों या सिवान में फेंक देते थे अथवा जमीन में गाड़ देते थे।

सीओ सगड़ी देशराज सिंह ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी नौशाद का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ जीयनपुर और गंभीरपुर थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और सड़क दुर्घटना से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed