{"_id":"644de9031795dece770db305","slug":"police-encounter-in-azamgarh-accused-of-auto-driver-strangled-to-death-injured-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 30 Apr 2023 12:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:00 PM IST
सार
आजमगढ़-मऊ सीमा पर करपिया गांव के पास 25 अप्रैल की रात करपिया ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शव ऑटो में ही मिला था। हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में मऊ निवासी ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या हुई थी। इस हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश को रविवार अलसुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानगंज थाना के करपिया गांव के रास्ते पर 25 अप्रैल की देर रात मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के फरीदपुर निवासी ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नरायन गुप्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
रविवार अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो चालक हत्याकांड का आरोपी बजहा पुलिया के आसपास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिया के पास एक बदमाश से पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस से घिरते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो कर गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 1988 में पहली बार मुख्तार अंसारी पर हुआ था मुकदमा, जानिए माफिया की पूरी क्राइम कुंडली
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान अफजल पुत्र नजीर निवासी बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्मादाबाद जिला मऊ के रूप में की गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।