{"_id":"68ecb979b7fe26c115092c37","slug":"police-case-filed-against-six-for-offering-inducement-to-convert-religion-in-azamgarh-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने का आरोप, पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने का आरोप, पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस
Mon, 13 Oct 2025 02:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:09 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिसे के सिंघवारा खास में धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने की पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघवारा खास में रविवार को आयोजित एक सतसंग के दौरान धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया। ग्राम महरुपुर निवासी अंशुल ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सतसंग के दौरान कुछ लोगों द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि ग्राम सिंघवारा खास निवासी सूर्यभान शर्मा, उनकी पत्नी निर्मला शर्मा और पुत्र अंकीत शर्मा (अमन शर्मा) के घर पर सतसंग का आयोजन किया गया था। इसमें रघुनाथपुर निवासी रामप्यारे गौड़ उनकी पत्नी सुनीता भी शामिल थे, जो कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। बताया गया कि सतसंग में शामिल लोगों से कहा गया कि यदि वे ईसाई धर्म ग्रहण करते हैं तो ईसाई धर्म से जुड़े स्कूलों और अस्पतालों में मुफ्त इलाज और शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे बालक को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
अंशुल ने तहरीर में कहा कि वह इस सभा में कई बार शामिल हुआ, परंतु धर्म परिवर्तन के प्रलोभन में नहीं आया। सभा में गांव की कई महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। प्रार्थी ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन