फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police busted case of religious conversion in Azamgarh one accused arrested with religious books

UP News: आजमगढ़ में धर्म परिवर्तन के मामले का पुलिस ने किया खुलासा , धार्मिक पुस्तकों संग एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 05:08 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 05:08 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से  एक व्यक्ति को धार्मिक पुस्तकों और पंपलेट के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police busted case of religious conversion in Azamgarh one accused arrested with religious books
आजमगढ़: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बीते दिनों में धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं। पिछले रविवार को बवाली मोड़ के समीप से पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं एक बार फिर रविवार को कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुंआ गांव से एक व्यक्ति को धार्मिक पुस्तकों और पंपलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


गांव स्थित एक घर में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना के बाद पहुंचे हिंदू जागरण मंच के लोगों ने इसका विरोध किया। इस दौरान उनके ऊपर हमला किया गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें और पंपलेट बरामद किया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि धर्मांतरण होने की सूचना पर पुलिस ने मौके से मोहरिल नामक एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध यूपी विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों धर्म परिवर्तन कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed